खेलकूद : पेनल्टी शूटआउट में GTA प्रयागराज ने FC गोरखपुर को 4-3 से हराया
23 Jan 2026, 08:05 PM
वेलेंटाइन FC गोरखपुर और GTA प्रयागराज के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी और मैच 0-0 की बराबरी पर रहा।
फुटबॉल खेलते खिलाड़ी
बेधड़क News 24
धानापुर। आजाद मुस्लिम रोज स्पोर्टिंग क्लब सोसाइटी द्वारा आयोजित 55वें राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट, 'जमील खान जिद्दी मेमोरियल कप' के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। शुक्रवार का मैच वेलेंटाइन FC गोरखपुर और GTA प्रयागराज के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी और मैच 0-0 की बराबरी पर रहा।मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। शूटआउट में GTA प्रयागराज की टीम ने धैर्य बनाए रखा और 4 में से 3 पेनल्टी को गोल में बदलकर जीत हासिल की। हाफिज इबरार खान, बाबू अली खान, सरफराज अहमद, मुनव्वर खान, सरफराज खान, इमरान खान नेता, शाहिद खान, अबुल मोहसिन खान, सरफराज खान संजू, सरताज खान, यासीन खान, मंसूर खान, शाहंशाह खान, हकनवाज खान आदि अन्य शामिल रहे। आतिफ खान और गुफरान खान ने अपनी बेहतरीन कमेंट्री की। संचालन डॉ. अशोक मिश्रा और जेपी रावत ने संयुक्त रूप से किया।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली