खेलकूद : एक दिवसीय महिला फुटबाल मैच में बलिया ने वाराणसी को 3-1 से हराया
09 Jan 2026, 06:40 PM
मुख्य अतिथि अब्दुल कलाम अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में महिला फुटबाल मैच से खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुझान बढ़ेगा
फोटो-रामगढ़ में खिलाड़ियों के साथ प्रसन्न मुद्रा में मुख्य अतिथि व अन्य लोग।
बेधड़क News 24
चहनियां (चन्दौली)। रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम स्पोर्टिंग क्लब द्वारा बाबा कीनाराम इंटर कालेज खेल मैदान में शुक्रवार को एक दिवसीय महिला फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें महिला स्पोर्टींग क्लब सोनाडीह बलिया और फुटवाल नर्सरी डी.एल.डब्लू के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अब्दुल कलाम अंसारी, विशिष्ट अतिथि लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह, प्रभुनारायण सिंह ने महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया। मैच में बलिया ने वाराणसी को पेनाल्टी शूट में 3-1 से हराया। मैन आफ दी मैच सलोनी व बेस्ट प्लेयर अमृता सिंह को दिया गया।
मुख्य अतिथि अब्दुल कलाम अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में महिला फुटबाल मैच से खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुझान बढ़ेगा। विशिष्ट अतिथि धनंजय सिंह ने कहा कि महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही है चाहे खेल हो या शिक्षा। मैच रेफरी अमित सिंह, सहायक रेफरी आकाश सिंह, कैश खान, राहुल यादव रहे। संचालन अरविंद सिंह व अभय सिंह ने किया । कमेंट्री संदीप पांडेय, रोहित गुप्ता और आलोक सिंह ने की। इस दौरान मैच में मुख्य रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश साहनी,दीनानाथ शर्मा, हीरा यादव, हरिद्वार यादव, अमरनाथ, सिब्लू खान, कपिल गुप्ता, सुशांत सिंह, नंदू गुप्ता, विनय सिंह, असलम अली, शोभनाथ पांडेय, ओम प्रकाश यादव, आभा यादव, निलेश यादव सहित तमाम क्षेत्रीय जनता ग्रामवासी उपस्थित रहें।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली