नरउर रोहनिया के सोनू सिंह बने कृषि वैज्ञानिक, अजमेर विश्वविद्यालय से प्राप्त की पीएचडी उपाधि
30 Jan 2026, 04:27 PM
सोनू सिंह ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान करना है, ताकि फसल उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आय भी बढ़ सके।
बेधड़क News 24
वाराणसी। क्षेत्र के नरउर रोहनिया निवासी सोनू सिंह ने राजस्थान स्थित भगवंत विश्वविद्यालय, अजमेर से कृषि के पादप रोग विज्ञान (प्लांट पैथोलॉजी) विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष और गर्व का माहौल है।
नरउर रोहनिया निवासी गुलाब सिंह के पुत्र सोनू सिंह ने कृषि विभाग के अंतर्गत पादप रोग विज्ञान विषय से पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उन्होंने अपने शोध कार्य के दौरान विशेष रूप से सरसों की फसल में लगने वाली विभिन्न बीमारियों के पैथोलॉजिकल अध्ययन एवं उनके प्रभावी प्रबंधन पर गहन शोध किया। उनके इस शोध से किसानों को सरसों की फसल में होने वाले रोगों की पहचान, रोकथाम एवं उत्पादन बढ़ाने में व्यावहारिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सोनू सिंह ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान करना है, ताकि फसल उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आय भी बढ़ सके। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिजनों को देते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं हो पाती।
सोनू सिंह की इस सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षाविदों एवं किसानों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि सोनू सिंह की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगी।
धानापुर ब्लॉक परिसर में गेस्ट हाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, अब अतिथियों को ठहरे के लिए नहीं जाना होगा शहरों में
धानापुर, चंदौली
धानापुर तहसील निर्माण के वादे से मुकर रहे माननीय, 8 वर्षों से किया जा रहा वादा अब लग रहा छलावा
धानापुर, चंदौली
यूपी कॉलेज हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, एडीसीपी नीतू कादियान की हुंकार के एक घंटे के भीतर हत्यारे गिरफ्तार
वाराणसी
धानापुर क्षेत्र के नेगुरा गांव में मनरेगा योजनांतर्गत मिनी स्टेडियम का हुआ निर्माण कार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठा यूपी कॉलेज, दिनदहाड़े बीएससी के छात्र की गोली मार कर हत्या, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात छावनी में तब्दील कैंपस, छात्रों ने किया हंगामा
वाराणसी