...तो धानापुर में जनरल स्टोर पर अवैध रूप से बिक रही देशी शराब में एक पुलिस कर्मी की थी मिलीभगत !
04 Dec 2025, 09:43 PM
धानापुर पुलिस ने 25 पाउच अवैध देशी शराब के साथ दुकान मालिक को किया गिरफ्तार थाने से कुछ फर्लांग की दूरी पर लबे समय से शराब की खुलेआम बिक्री को लेकर पुलिस पर उठे सवाल...
गिरफ्तार अभियुक्त
बेधड़क News 24
भाग 2 - तो पुलिस के मिलीभगत से बिक रही थी जनरल स्टोर पर देशी शराब...
धानापुर (चंदौली)। स्थानीय थाने से कुछ फर्लांग की दूरी पर धानापुर-अवहीं मार्ग स्थित एक जनरल स्टोर पर खुलेआम देशी शराब बिक रही थी। चर्चा है कि इस एवज में थाने के एक जिम्मेदार पुलिसकर्मी दुकान संचालक से प्रतिमाह अपना हिस्सा ले जाते रहे। इधर कुछ दिनों से उक्त पुलिस कर्मी और दुकान संचालक के बीच रुपयों के बंटवारे को लेकर कुछ तू तू मैं मैं हो गई।
जिसके बाद पुलिस ने उक्त दुकान संचालक को मय देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए दुकानदार का नाम राजेश मौर्या बताया जा रहा है।कस्बा निवासी राजेश मौर्य 50 वर्ष की धानापुर अवहीं रोड पर थाने से महज कुछ फर्लांग की दूरी पर जनरल स्टोर की दुकान है। पुलिस ने उक्त दुकान से 25 पाउच ब्लू राइन (देशी शराब) बरामद कर दुकान संचालक राजेश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। और उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
किंतु पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर उस वक्त चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया जब लोग यह कानाफूसी करने लगे कि आज जिसे धानापुर की जाबाज पुलिस ने 25 पाउच शराब के साथ गिरफ्तार कर वाहवाही लूट रही है।
दरअसल वह अब तक पुलिस के ही संरक्षण में दारू बेच रहा था। इस संदर्भ में थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई किंतु उनका सीयूजी नम्बर लगातार नॉट रिचेबल रहा।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली