शिक्षित महिलाओं से परिवार टूटने के कारण पूछे, पीसीएस इंटरव्यू में सामाजिक मुद्दों पर पैने सवाल
01 Oct 2026, 09:29 AM
शिक्षित महिलाएं भी शादी के बाद परिवार तोड़ रही हैं, इसके पीछे क्या कारण हैं और यह कितना उचित है? इसके अलावा उनसे अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी सवाल किए गए।
बेधड़क News 24
शिक्षित महिलाओं से परिवार टूटने के कारण पूछे, पीसीएस इंटरव्यू में सामाजिक मुद्दों पर पैने सवाल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में बुधवार को पीसीएस अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का तीसरा दिन रहा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों से प्रशासन, समाज, पर्यावरण, नेतृत्व क्षमता और साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे गए।देवरिया की एक महिला अभ्यर्थी ने साक्षात्कार के बाद प्रतियोगी छात्रों को बताया कि उनसे पूछा गया कि शिक्षित महिलाएं भी शादी के बाद परिवार तोड़ रही हैं, इसके पीछे क्या कारण हैं और यह कितना उचित है? इसके अलावा उनसे अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी सवाल किए गए। अभ्यर्थी ने बताया कि उनके पिता किसान हैं और वह उन्हें प्रशासनिक अधिकारी के रूप में देखना चाहते हैं।गांधी की नेतृत्व क्षमता से लेकर अहिंसा तक पर सवालएक अन्य अभ्यर्थी के अनुसार, साक्षात्कार के दौरान उनसे प्रशासन और व्यवस्था से जुड़े सवाल पूछे गए। कमरे में लगे महापुरुषों के चित्रों की ओर संकेत करते हुए पूछा गया कि इनमें से किसकी नेतृत्व क्षमता उन्हें सबसे अधिक प्रभावित करती है और क्यों। अभ्यर्थी ने महात्मा गांधी का नाम लिया।इसके बाद उनसे पूछा गया कि अहिंसा क्या है? क्या किसी व्यक्ति की हत्या करना ही हिंसा का एकमात्र रूप है? प्रशासनिक भूमिका में अहिंसा के सिद्धांत का प्रयोग किस प्रकार किया जा सकता है।जेन-जी की जीवनशैली और पर्यावरण पर भी चर्चासाक्षात्कार में समसामयिक पीढ़ी और पर्यावरण के बीच संतुलन का मुद्दा भी उठाया गया। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि जेन-जी एसी जैसी सुविधाओं में रहना चाहती है, तो ऐसे में पर्यावरण संरक्षण कैसे संभव होगा। यदि उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारी मिलती है तो वे विकास और पर्यावरण के बीच किस तरह संतुलन स्थापित करेंगे।इसके साथ ही ज्ञान और विवेक में अंतर पूछा गया। सवाल किया गया कि यदि कोई प्रशासक ज्ञानी तो हो, लेकिन विवेकवान न हो, तो प्रशासन और समाज पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है।साइबर सुरक्षा और डाटा प्राइवेसी पर भी सवालअभ्यर्थियों से इंटरनेट और सोशल मीडिया से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए। उनसे जानना चाहा गया कि किसी सरकारी या महत्वपूर्ण सिस्टम को साइबर हमलों से किस तरह सुरक्षित रखा जा सकता है। बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा डाटा के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए तीन प्रमुख कदम क्या होंगे और डाटा प्राइवेसी से उनका क्या आशय है।साक्षात्कार में पूछे गए सवालों से स्पष्ट रहा कि अभ्यर्थियों की केवल किताबी जानकारी ही नहीं, बल्कि समाज, प्रशासन, पर्यावरण, तकनीक और नैतिक निर्णय क्षमता से जुड़े विषयों पर उनकी समझ और दृष्टिकोण को भी परखा गया।
शिक्षित महिलाओं से परिवार टूटने के कारण पूछे, पीसीएस इंटरव्यू में सामाजिक मुद्दों पर पैने सवाल
मिर्जापुर
धानापुर: बिरना गांव में भानु मौर्य के घर में घुसे असलहाधारी चोर, 1.60 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात ले गए
धानापुर, चंदौली
धानापुर के अमादपुर गांव निवासी सुभाष चंद्र बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख महासचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष
चंदौली
तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, शादी से पहले 24 वर्षीय युवक की मौत
कमालपुर, चंदौली
धर्म परिवर्तन के आरोप में चार गिरफ्तार
मिर्जापुर