सिद्धपीठ महोत्सव में श्री राम भक्तों ने राम कथा का किया रसपान
14 Mar 2026, 06:52 PM
महाराज श्री ने कहा कि आज इंसान अपना कर्तव्य भूल सा चुका है हर इंसान का सबके साथ कर्तव्य सुनिश्चित है माता पिता के साथ कर्तव्य बंधु बांधवों के साथ कर्तव्य पत्नी पुत्र के साथ कर्तव्य हित मीत प्रकृति जीवों के साथ कर्तव्य।
बेधड़क News 24
धानापुर। क्षेत्र के सिद्धपीठ धाम खड़ान में आयोजित सिद्धपीठ महोत्सव में दिनांक 14 मार्च से 16 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर में एक बजे से सायं पाँच बजे तक संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया गया है। कथा के प्रथम दिन वृंदावन से पधारे कथा वाचक अनूप महाराज ने उपस्थित श्रोताओं को श्री राम कथा का रसपान कराया महाराज श्री ने पिछली बार की कही हुई कथा के आगे अरण्य कांड से श्री राम कथा का शुभारंभ किया। जब प्रभु श्री राम जी माता सीता का श्रृंगार कर रहे थे। महाराज श्री ने कहा कि आज इंसान अपना कर्तव्य भूल सा चुका है हर इंसान का सबके साथ कर्तव्य सुनिश्चित है माता पिता के साथ कर्तव्य बंधु बांधवों के साथ कर्तव्य पत्नी पुत्र के साथ कर्तव्य हित मीत प्रकृति जीवों के साथ कर्तव्य। आज मनुष्यों की स्थिति यह कि कर्तव्य करते हैं बुरे बुरे लेकिन स्वर्ग जाने की बात करते हैं बोते हैं पेड़ बबूल के और आम खाने की बाते करते हैं। कथा में जीयनपुर निवासी बाबू राम यादव, आवाजापुर निवासी प्रेमशंकर सिंह, परमात्मा सिंह, मनोज सिंह, जयभान पांडे, पटवारी बिंद, भानू मौर्या, राजेश पासवान, शिवकुमार सेठ, मुन्ना राम मिस्त्री, मनोरमा देवी, मीरा देवी, उर्मिला सिंह, आभा सिंह, मालती सिंह, सुप्रिया, गुड़िया सहित अन्य क्षेत्रीय ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली