शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कल चंदौली के धानापुर पहुंचेंगे, जगह-जगह भक्तों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित
09 May 2026, 05:52 PM
उन्होंने बताया कि यह यात्रा सनातन धर्म में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ हत्या बंद करने के लिए जन जागरण हेतु निकाली जा रही है। इस यात्रा का किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।
बेधड़क News 24
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को चंदौली जिले में पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है और जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियां की जा रही हैं।
शंकराचार्य रविवार सुबह गाजीपुर जनपद से चंदौली के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका पहला स्वागत कार्यक्रम चंदौली-गाजीपुर सीमा पर स्थित महुजी गांव के पास रखा गया है। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा।
रविवार सुबह 9 बजे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का धानापुर स्थित शहीद पार्क में आगमन होगा। यहां वे 1942 के धानापुर आंदोलन में बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और गौ भक्त सनातनियों से संवाद करेंगे। इसके बादसकलडीहा और चंदौली के लिए प्रस्थान करेंगे। गौ विष्ठी यात्रा के जिला प्रभारी और गौ सांसद वैभव त्रिपाठी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा सनातन धर्म में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ हत्या बंद करने के लिए जन जागरण हेतु निकाली जा रही है। इस यात्रा का किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।
भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए 24 जून को निकलेगा कैंडिल मार्च
मिर्जापुर
धानापुर: सीतापोखरी बाजार में व्यापार मंडल का गठन, जेपी यादव अध्यक्ष तो गुलशन सिंह बने संगठन मंत्री
धानापुर, चंदौली
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली