शर्मनाक : नाबालिग छात्रा के साथ मनबढ़ों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान होते ही बैकफुट पर आई पुलिस
21 Aug 2026, 09:38 AM
जिले में धानापुर थाने की पुलिस के लिए पैसे के आगे न्याय के कोई मायने नहीं रह गए हैं। जी हां, यहां एक गांव का गरीब थाने पर चींख चींख कर कहता रहा कि दबंगों ने उसकी नाबालिग बेटी को घर में खींचकर बन्द कर दिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किये। विरोध करने पर उसके पिता को गोली मार देने की धमकी दिया। किंतु धानापुर थाने की चर्चित पुलिस ने एक आरोपी को बचाने के लिए असहाय पिता की तहरीर बदल दी।
गूगल रिसोर्सेज
बेधड़क News 24
पिता को गोली मार देने की धमकी से सहमे पीड़िता के परिजन, मनबढ़ों ने कर दिया बीडियो वायरल
मुख्य आरोपी को बचाने में जुटी धानापुर पुलिस ने तहरीर बदलकर एक के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा
चंदौली। दीपक सिंह
जिले में धानापुर थाने की पुलिस के लिए पैसे के आगे न्याय के कोई मायने नहीं रह गए हैं। जी हां, यहां एक गांव का गरीब थाने पर चींख चींख कर कहता रहा कि दबंगों ने उसकी नाबालिग बेटी को घर में खींचकर बन्द कर दिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किये। विरोध करने पर उसके पिता को गोली मार देने की धमकी दिया। किंतु धानापुर थाने की चर्चित पुलिस ने एक आरोपी को बचाने के लिए असहाय पिता की तहरीर बदल दी, जबरन दूसरी तहरीर लिखवाई और एक नाबालिग आरोपित के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर लीपापोती करने में जुट गई। हालांकि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने साथ हुई घटना का सही बयान दर्ज कराया तो आरोपियों की मदद में जुटी वही पुलिस बैक फुट पर आ गई है।दरअसल यह मामला 11 अगस्त का है। जब मार्केट से जरूरी सामान खरीदकर घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा को गांव के ही योगेश ने जबरन अपने घर में खींच लिया और अपने दोस्त हिमांशु को साथ लेकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर उसके पिता को गोली मार देने की धमकी दिए। इस घटना का उसके कुछ अन्य दोस्त वीडियो बनाने लगे। तभी मौका देखकर किसी तरह पीड़िता शोर मचाते हुए वहां से भाग निकली। लेकिन मनबढ़ों के आतंक और दहशत से पीड़िता का पूरा परिवार सहमा हुआ है। चार पांच दिन तक तो ये सभी घर से ही नहीं निकले। इसी बीच जब मनबढ़ों ने छात्रा का वीडियो वायरल कर दिया। तब लाचार होकर पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दिया और न्याय की गुहार लगाई। इस बीच मनबढ़ युवकों ने एक चर्चित सपा नेता के जरिए पुलिस से सेटिंग कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने घटना की तहरीर को बदलने का उसके पिता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। अंततः 17 अगस्त को पुलिस ने मुख्य आरोपी का नाम हटाकर घटना में शामिल दूसरे नाबालिग आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। और उसे हिरासत में ले लिया। लेकिन उक्त नामचीन सपा नेता की पहल पर पुलिस ने उसे उसी रात छोड़ दिया। गुरुवार को जब पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष घटना का पूरा विवरण दर्ज कराया तो वही पुलिस अब बैक फुट पर आ गई है। और मुख्य आरोपी का नाम बढ़ाने की बात करने लगी है। लेकिन पीड़िता और उसके परिवार के लोग मनबढ़ों को मिल रहे पुलिस संरक्षण से भयभीत हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाने के प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भदाहू चौकी के दीवान सुरेश की भूमिका पर उठ रहे सवाल
धानापुर। थाना क्षेत्र के भदाहू पुलिस चौकी पर कार्यरत दीवान सुरेश यादव की भूमिका को लेकर पीड़ित परिवार में गहरा आक्रोश है। छात्रा के पिता ने धानापुर थाने की पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि धानापुर पुलिस सच्चाई को दबा रही है। उनकी कोई बात ही नहीं सुन रही है। उल्टे उन्हें अपमानित किया जा रहा है।
जरायम को बढ़ावा न दे पुलिस : युवा मंच
धानापुर। क्षेत्र में इन दिनों अपराध की मानो बाढ़ सी आ गई है। प्रायः हर गांव में युवा वर्ग गुमराह है। उन्हें सही राह दिखाने की कौन कहे, उल्टे अभिभावक भी उनके कुकृत्यों पर पर्दा डालने में मशगूल हैं। पुलिस भी येन केन प्रकारेण इस तरह के अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जिससे जरायम को बढ़ावा मिल रहा है।
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली