महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
18 Mar 2026, 08:45 AM
आदर्श जनता महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन
समापन समारोह में उपस्थित लोग
बेधड़क News 24
(मिर्जापुर)| क्षेत्र के कोलना स्थित आदर्श जनता महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का गतदिवस को समापन हुआ। समापन दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।शिविर के अंतिम दिन की शुरुआत प्रातःकालीन योग साधना, प्राणायाम और प्रार्थना से हुई। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र पर श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चलाया। अल्पाहार के बाद स्वयंसेवकों ने ग्राम नेवादा में भव्य 'पर्यावरण जागरूकता रैली' निकाली। हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर चल रहे स्वयंसेवकों ने 'पेड़ लगाओ-देश बचाओ' और 'स्वच्छता अपनाओ' के नारे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया।रैली के समापन पर नेवादा ग्राम के प्रधान शिवशंकर सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सात दिनों की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवक्ता आलोक कुमार सिंह, नीरज गुप्ता, बबीता मौर्य, रविकांत सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी और भारी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली
धानापुर में सिलाई की दुकान पर जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
धानापुर, चंदौली
मुंबई से महुअर तक शिक्षा का विस्तार, चंदौली में स्थापित होगी विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी
चंदौली