सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर में 289 मरीजों का उपचार, 73 किसानों को बांटे गए चना, सरसों और मटर के बीज बोले विधायक आम नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की मंशा
01 Oct 2026, 05:18 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 289 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया और चिकित्सकीय परामर्श दिया। मरीजों को आवश्यकता के अनुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
बेधड़क News 24
ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से लोगों को क्षेत्र में ही उपचार की सुविधा मिलती है - विधायक सुशील सिंह
धानापुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 289 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया और चिकित्सकीय परामर्श दिया। मरीजों को आवश्यकता के अनुसार दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित खान-पान रखने तथा बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से लोगों को अपने क्षेत्र में ही जांच और उपचार की सुविधा मिलती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम और अभियान से जुड़े लोगों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी आशा मित्रों और आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर कार्यकर्त्रियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षक रमेश प्रसाद, राजेश सिंह, गोपाल बिंद, रमेश द्विवेदी समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा मित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
73 किसानों को बांटे गए चना, सरसों और मटर के बीज
धानापुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को ब्लॉक परिसर में कृषि विभाग की ओर से मिनी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने 73 लाभार्थी किसानों को चना, सरसों और मटर के बीज वितरित किए। इस मौके पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने से खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना प्राथमिकता है, ताकि कृषि क्षेत्र को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर में 289 मरीजों का उपचार, 73 किसानों को बांटे गए चना, सरसों और मटर के बीज बोले विधायक आम नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की मंशा
धानापुर, चंदौली
शिक्षित महिलाओं से परिवार टूटने के कारण पूछे, पीसीएस इंटरव्यू में सामाजिक मुद्दों पर पैने सवाल
मिर्जापुर
धानापुर: बिरना गांव में भानु मौर्य के घर में घुसे असलहाधारी चोर, 1.60 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात ले गए
धानापुर, चंदौली
धानापुर के अमादपुर गांव निवासी सुभाष चंद्र बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख महासचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष
चंदौली
तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, शादी से पहले 24 वर्षीय युवक की मौत
कमालपुर, चंदौली