सेवा संकल्प अभियान के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
28 Sep 2026, 05:14 PM
प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर के रिशु सिंह ने प्रथम, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के सूर्य प्रताप सिंह ने द्वितीय तथा बीए प्रथम सेमेस्टर के विशाल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बेधड़क News 24
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंदौली में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत’ रहा। इसमें विद्यार्थियों से भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं जनहितकारी योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर के रिशु सिंह ने प्रथम, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के सूर्य प्रताप सिंह ने द्वितीय तथा बीए प्रथम सेमेस्टर के विशाल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इनोवेशन चैलेंज में बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी सूर्य प्रताप सिंह ने नवीन बिजनेस आइडिया पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने विचार के माध्यम से नवाचार एवं उद्यमिता की संभावनाओं को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुकृति मिश्रा ने की। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार एवं श्री दिलशाद अंसारी ने किया।
इस अवसर पर प्रो. रजनीश कुमार, प्रो. रीतू खरवार, डॉ. अमित विश्वकर्मा, कनहैयालाल भारती, अमित कुमार, डॉ. रविकांत भारद्वाज समेत महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, शादी से पहले 24 वर्षीय युवक की मौत
कमालपुर, चंदौली
धर्म परिवर्तन के आरोप में चार गिरफ्तार
मिर्जापुर
सेवा संकल्प अभियान के तहत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
चंदौली
धानापुर। नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम
धानापुर, चंदौली
विक्षिप्त युवती की मदद कर अभिषेक मौर्य ने पेश की मानवता की मिसाल
मिर्जापुर