धानापुर। थाना क्षेत्र के तोरवां गांव स्थित जल कल योजना के तहत बनी पानी की टंकी से बीते माह 11 फरवरी 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा उक्त स्थान से 10 पीस सोलर पैनल चुरा लिया गया था। जिसके संदर्भ में मु.अ.सं. 43/2026 बीएनएस की धारा 303 (2), 305 (b) के तहत मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही थी। इस संदर्भ में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग नगवां घाट से कुछ लोग सोलर पैनल लेकर नाव के सहारे उस पास जाना चाहते है। सूचना मिलते ही पुलिस की तीन टीम चोरों को घेर कर गिरफ्तार कर लिया और चोरी किया गया सोलर पैनल बरामद कर लिया। पकड़े गये चारो व्यक्तियों की पहचान प्रमोद यादव पुत्र रामबचन यादव ग्राम मैनपुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर उम्र करीब 35 वर्ष, अजय यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी ग्राम सौरम थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष, रवि यादव पुत्र गोपाल यादव निवासी ग्राम सौरम थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर उम्र करीब 23 वर्ष और एक व्यक्ति बाल अपचारी उम्र करीब 17 वर्ष के रूप में हुई।

चोरी किया गया सोलर पैनल को 80 हजार में बेचने की थी तैयारी

अजय यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी ग्राम सोरम थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर ने अपने बहनोई प्रमोद यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी ग्राम मैनपुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर के लिये सोलर पैनल दिलाने की बात कही तो रवि यादव पुत्र गोपाल यादव निवासी ग्राम सौरम थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर ने कहा कि मेरा दोस्त विशाल यादव पुत्र राजेश यादव देगा। रवि यादव ने प्रमोद की बात विशाल यादव व बाल अपचारी से करायी। जिसके बाद दोनों निवासी ग्राम बडी रमरजाय थाना धानापुर जनपद चन्दौली सस्ते दाम पर सोलर पैनल दिलवा पक्षों में चोरी के 10 सोलर पैनल 80 हजार रूपये में देने की बात तय हई। प्रमोद यादव ने सोलर पैनल के लिये 40 हजार रूपये एडवांस के तौर पर अपने साले अजय यादव को दिया और अजय यादव ने विशाल यादव को दिया।
दिनांक 11.02.2026 को विशाल यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम बडी रमरजाय थाना धानापुर जनपद चन्दौली अजय यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी ग्राम सौरम थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर, रवि यादव पुत्र गोपाल यादव निवासी ग्राम सौरम थाना नन्दगंज जिला गाजीपुर तथा एक बाल अपचारी द्वारा ग्राम तोरवां थाना धानापुर स्थित जल निगम की टंकी पर लगे 10 अदद सोलर पैनल को चुरा लिये तथा उसे बाल अपचारी के अर्धनिर्मित घर में छिपा कर रख दिया कि सही समय पर साधन की व्यवस्था कर सोलर पैनल को प्रमोद के घर पर पहुंचा दिया जाएगा परंतु पैनल चोरी के बाद पुलिस काफी सक्रिय हो गई और चोरी के सोलर पैनल नहीं ले जा सके जबकि प्रमोद बार-बार सोलर पैनल की मांग कर रहा था।
पुलिस के सक्रियता के कारण सड़क के बजाय सोलर पैनल को नाव से गंगा नदी के उस पार पहुंचाना चाह रहे थे। इसलिये कल दिनांक 06.04.2026 की रात्रि में प्रमोद यादव भी आ गया और बाकी चारों ने मिलकर सोलर पैनल को बाल अपचारी के अर्थ निर्मित मकान से निकालकर गंगा जी के किनारे ले गये। जहां से विशाल यादव जो की स्थानीय होने के नाते नाव को लाने चला गया। उसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर तीन अभियुक्त व एक बाल अपचारी को पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से 10 अदद चोरी के सोलर पैनल के साथ पकड़ लिया। नदी के तरफ किनारे पर विशाल यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम बड़ी रमरजाय थाना धानापुर चन्दौली जो नाव की तलाश में गया था कि काफी तलाश किया गया लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर पुलिस के आने के शुगबुगाहट सुनकर भाग गया।

बरामदगी का विवरण

10 अदद सोलर पैनल (चोरी का माल), 04 अदद मोबाईल और 1800/- रूपये नगद

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, उप निरीक्षक संजय कुमार ओझा, देवेंद्र राय, हेड कास्टेबल राजेश यादव, रामबचन सिंह, कास्टेबल सुमीत सिंह, सोनू यादव, इंद्रजीत यादव के साथ साथ सर्विलांस टीम शामिल रही।