गंगा में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, बलुआ पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी
10 Dec 2025, 12:30 PM
गंगा किनारे अज्ञात शव मिलने के सनसनी
बरामद अज्ञात शव
बेधड़क News 24
चहनियां (चंदौली)। थाना क्षेत्र के टांडा खुर्द गांव में मंगलवार की रात को गंगा किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए शिनाख्त में जुटी।
टांडा खुर्द गांव के सामने गंगा किनारे गये कुछ ग्रामीणों ने एक शव को उतराया देखा। तत्काल बलुआ पुलिस को सूचना दिया। मौके पर बलुआ थाना अध्यक्ष मय पुलिस फोर्स के साथ पहुचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गये। कई थानों में गुमशुगदी की रिपोर्ट की जांच पड़ताल किया।
इस संदर्भ में बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि शव अज्ञात है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। दोहरा जिस्म,लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच,रंग गोरा,हल्की दाढ़ी, सिर पर हल्के बाल,पहनावा नीली टी शर्ट,ग्रे पैंट पहना हुआ है । शरीर मे कोई चोट नही है। पुलिस इसकी जांच कर रहे है शव का पहचान जल्द कर लिया जाएगा।
धानापुर : यू-डायस में नाम जोड़ने के नाम पर एक हजार रुपये मांगने का आरोप, अभिभावकों में आक्रोश
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली