संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक और भाजपा नेता श्याम नारायण सिंह का निधन, विहिप ने जताया शोक
16 Mar 2026, 11:11 AM
संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक और भाजपा नेता श्याम नारायण सिंह का निधन
संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक और भाजपा नेता श्याम नारायण सिंह
बेधड़क News 24
मीरजापुर:राम जन्मभूमि आंदोलन के समर्पित योद्धा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक श्याम नारायण सिंह का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने रविवार 15 मार्च (एकादशी) को दोपहर अभिजीत मुहूर्त में बीएचयू अस्पताल में अंतिम सांस ली। बाल्यकाल से समाज सेवा को समर्पित जीवन चुनार के ग्राम मिसिरपुरा के निवासी श्याम नारायण सिंह बचपन से ही संघ के बाल स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय रहे। उनका राजनीतिक और सामाजिक सफर राम राज्य परिषद से शुरू होकर जनसंघ और फिर भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में परवान चढ़ा। उन्हें क्षेत्र में एक निष्ठावान और कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में पहचाना जाता था। राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका श्याम नारायण सिंह का नाम राम जन्मभूमि आंदोलन के उन नायकों में शुमार है, जिन्होंने संकल्प से सिद्धि तक का सफर तय किया। आंदोलन के दौरान उन्होंने 27 दिनों तक जेल की कठिन यातनाएं भी सहीं, लेकिन प्रभु श्री राम के काज के प्रति उनकी अटूट आस्था कभी डगमगाई नहीं। विहिप और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विश्व हिंदू परिषद व संघ चुनार के कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपना मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत बताया। उनके निधन पर भाजपा, संघ और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।
धानापुर ब्लॉक परिसर में गेस्ट हाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, अब अतिथियों को ठहरे के लिए नहीं जाना होगा शहरों में
धानापुर, चंदौली
धानापुर तहसील निर्माण के वादे से मुकर रहे माननीय, 8 वर्षों से किया जा रहा वादा अब लग रहा छलावा
धानापुर, चंदौली
यूपी कॉलेज हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, एडीसीपी नीतू कादियान की हुंकार के एक घंटे के भीतर हत्यारे गिरफ्तार
वाराणसी
धानापुर क्षेत्र के नेगुरा गांव में मनरेगा योजनांतर्गत मिनी स्टेडियम का हुआ निर्माण कार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठा यूपी कॉलेज, दिनदहाड़े बीएससी के छात्र की गोली मार कर हत्या, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात छावनी में तब्दील कैंपस, छात्रों ने किया हंगामा
वाराणसी