साइबर फ्राड के बढ़ते मामलों को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक
09 Feb 2026, 06:57 PM
साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई और बताया गया कि किसी भी संदिग्ध काल, मैसेज या लिंक की स्थिति में तुरंत पुलिस और साइबर सेल से संपर्क करें।
बेधड़क News 24
चहनियां। (चन्दौली)। डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्राड व आनलाइन ठगी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बलुआ थानाध्यक्ष के अगुवाई में पुलिस न सिर्फ अपराध नियंत्रण पर ध्यान दे रही है, बल्कि आमजन को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति व सब-इंस्पेक्टर अनन्त भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बैराठ स्थित पीएम श्रीजवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को साइबर फ्राड से बचाव को लेकर एक व्यापक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस टीम ने बच्चों और शिक्षकों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीको जैसे फर्जी काल, ओटीपी फ्राड, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग लिंक और आनलाइन खरीदारी में होने वाली धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया, जिससे उन्हें विषय को सरलता से समझने का अवसर मिला। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई और बताया गया कि किसी भी संदिग्ध काल, मैसेज या लिंक की स्थिति में तुरंत पुलिस और साइबर सेल से संपर्क करें। थानाध्यक्ष ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे मजबूत हथियार जागरूकता है और इसे जमीनी स्तर तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता है। इस कार्य मे बलुआ पुलिस टीम तेजी से लोगों को जागरूक कर रही है और साइबर अपराध के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक सुरक्षा कवच तैयार कर रही है। किसी भी प्रकार की फ्राड हो तो तत्काल पुलिस से सम्पर्क करें ।इस दौरान प्रिंसिपल एस के मिश्रा,एस आई अनन्त भार्गव सहित शिक्षक शिक्षिकाओ,छात्र, छात्र-छात्राएं मौजूद रही ।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली