सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर तैयारियों पर चर्चा
25 Aug 2026, 07:38 PM
सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों व सहयोगियों ने सहभागिता निभाते हुए काम करने पर बल दिया।जिसमें कथा स्थल की साफ सफाई, लाइटिंग,साउंड बॉक्स,प्रसाद वितरण के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
बेधड़क News 24
कमालपुर। श्री राम जानकी मंदिर सेवा समिति की बैठक मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। इसमें आगामी दिनों में 1 सितंबर से 7 सितम्बर तक सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। कथा का रसपान अयोध्या से आए कथावाचक श्री संत दास जी महाराज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कराएंगे। सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों व सहयोगियों ने सहभागिता निभाते हुए काम करने पर बल दिया। जिसमें कथा स्थल की साफ सफाई, लाइटिंग,साउंड बॉक्स,प्रसाद वितरण के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।वही समिति ने अलग अलग टीम बनाकर सबको जिम्मेदारी देने का काम किया।कथा का रसपान अयोध्या से आए कथावाचक संत दास जी महाराज करेंगे।कथा 1 सितंबर से 7 सितम्बर तक श्री राम जानकी मंदिर परिसर में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।जिसमें श्रद्धालु तय समय पर आकर श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का रसपान कर सकते है। इस मौके पर अमरनाथ जायसवाल, त्रिलोकीनाथ जायसवाल, नीरज अग्रहरि पत्रकार, अवधेश रस्तोगी, संजय रस्तोगी, भोले नाथ जायसवाल, सुनील उपाध्याय, अनिल गुप्ता, आनंद रस्तोगी, अखंडानंद तिवारी, सतीश तिवारी, गोपी नाथ जायसवाल,बिनोद अग्रहरि, बाल गोविंद रस्तोगी, ओंकार रस्तोगी, राधेश्याम वर्मा, निकेश जायसवाल, संजय अग्रहरि आदि रहे।
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली