संत निरंकारी द्वारा बलुआ घाट की गई साफ सफाई
22 Feb 2026, 03:42 PM
आज इंसान के अंदर इंसानियत खत्म हो गयी है। सबसे पहले लोगो को नशे से दूर रहना होगा। क्योंकि नशा भी मानवता,सम्बंध खत्म करने में अहम भूमिका निभाता है। अपने घरों के आसपास साफ सुथरा रखे ।
फोटो -बलुआ घाट पर साफ सफाई करते संत निरंकारी के सेवादार।
बेधड़क News 24
चहनियाँ (चन्दौली)। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मां भागीरथी गंगा तट पर रविवार को शतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से 76वां आजादी के अमृत महोत्सव प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत "स्वच्छ जल स्वच्छ मन"को ध्यान रखते हुए बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में सन्त निरकारी मिशन के चहनियां व रामगढ़ ब्रांच के 250 सेवादारों द्वारा साफ सफाई किया गया । संत निरंकारी मिशन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बलुआ घाट पर सर्वप्रथम प्रार्थना किया गया। फिर सेवादारों ने बलुआ बाजार होते हुए पूरे पश्चिम वाहिनीं घाट की साफ सफाई किया। इस दौरान डा.नीलम राम ने बताया कि यह कार्यक्रम अमृत महोत्सव के अंतर्गत किया जा रहा है। मिशन का उद्देश्य मानव से मानव प्रेम करे। जो आज दिख नही रहा है। हर मनुष्य के प्रति मानवता दिखाना,लोगो से प्रेम से बात करना हम सबका उद्देश्य है । ये तभी खत्म होगा जब हम अपने अंदर परिवर्तन लाये। आज इंसान के अंदर इंसानियत खत्म हो गयी है। सबसे पहले लोगो को नशे से दूर रहना होगा। क्योंकि नशा भी मानवता,सम्बंध खत्म करने में अहम भूमिका निभाता है। अपने घरों के आसपास साफ सुथरा रखे ।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली