समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर महिलाओं का पैसा लेकर संचालक फरार, मचा हड़कंप
13 Jun 2026, 07:46 PM
ग्रामीणों का आरोप है कि गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को सुनियोजित तरीके से झूठे आश्वासन देकर धनराशि जमा कराई गई और बाद में संस्था के लोग फरार हो गए।
बेधड़क News 24
60 हजार रुपये दिलाने का झांसा देकर सैकड़ों महिलाओं से वसूले 2950 रुपये, कार्यालय बंद मिलने पर मचा हड़कंप
चहनियां। स्थानीय क्षेत्र के सोनहुला ग्राम सभा में किराए के मकान में संचालित समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, प्रधान कार्यालय भारतपुर, घाजीपुर (यूपी) ने क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगा है। महिलाओं का आरोप है कि संस्था के प्रतिनिधियों ने 60 हजार रुपये बीमा एवं आर्थिक सहायता दिलाने का प्रलोभन देकर प्रत्येक महिला से 2950 रुपये जमा कराए और बाद में कार्यालय बंद कर फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं के अनुसार संस्था के एजेंटों ने सोनहुला, महेशपुर, सिंगहा, खड़ेहरा, बेला, समदपुर, अगस्तीपुर, फुलवरिया, भगवानपुर, महरखा, धानापुर सहित दर्जनों गांवों में घर-घर संपर्क कर महिलाओं को योजना की जानकारी दी थी। संस्था द्वारा दावा किया गया था कि पंजीकरण के बाद लाभार्थियों के खाते में 60-60 हजार रुपये भेजे जाएंगे।महिलाओं का कहना है कि कई लोगों ने उधार लेकर तो कई ने अपनी मेहनत की कमाई से 2950 रुपये जमा किए थे। शनिवार सुबह संस्था की ओर से आश्वासन दिया गया कि सभी लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेज दी जाएगी, लेकिन जब महिलाएं पैसा लेने के लिए कार्यालय पहुंचीं तो वहां ताला लटका मिला और संस्था से जुड़े सभी लोग गायब थे।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर मकान मालिक भी पहुंचा और संबंधित लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सभी मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले। मकान मालिक के अनुसार संस्था से जुड़े एक व्यक्ति का संबंध गाजीपुर और दूसरे का बिहार से बताया जा रहा है।
पीड़ित महिलाओं में उर्मिला देवी, हीरावती देवी, रीता, राधना, अनीता, रेखा, मीना, टेटरा, चंदा, सोना, गुड्डी, विमला, शीला, पार्वती, डेजी सहित सैकड़ों अन्य महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने संस्था में धनराशि जमा की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को सुनियोजित तरीके से झूठे आश्वासन देकर धनराशि जमा कराई गई और बाद में संस्था के लोग फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कर समाधान माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा जमा की गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि उनकी जीवनभर की बचत और उधार लेकर जुटाई गई रकम इस फर्जीवाड़े में फंस गई है, इसलिए उन्हें न्याय दिलाया जाए।फिलहाल मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है और पीड़ित महिलाएं दोषियों की गिरफ्तारी एवं अपनी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग कर रही हैं।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली