खेलकूद : महादौड़ प्रतियोगिता में बाबूलाल ने मोटरसाइकिल व मनीषा राय ने जीती स्कूटी
19 Jan 2026, 06:15 PM
युवाओं को संबोधित करते हुए सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और देश के भविष्य के साथ किए हुए वादे को कभी भूलना नहीं चाहिए। धानापुर में दौड़ का युवाओं से वादा था, जो मौसम की बेरूखी के कारण टल गया था, जिसे आज पूरा किया जा रहा है
बेधड़क News 24
चंदौली। जिले के धानापुर स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार को महादौड़ प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में जिले के 9 ब्लाकों से कुल सैकड़ों धावक धाविका प्रतिभाग किए। बालक वर्ग 1000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में चनहटा के बाबूलाल और बालिका वर्ग 800 मीटर के दौड़ प्रतियोगिता में जमुनीपुर की मनीषा राय ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम आई। जिन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक ने मोटरसाइकिल व स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया। भाग लेने वाले आधा दर्जन धावक धाविकावों को साइकिल व शील्ड प्रदान की गई। युवाओं को संबोधित करते हुए सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और देश के भविष्य के साथ किए हुए वादे को कभी भूलना नहीं चाहिए। धानापुर में दौड़ का युवाओं से वादा था, जो मौसम की बेरूखी के कारण टल गया था, जिसे आज पूरा किया जा रहा है।
वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि धानापुर खेल मैदान पर जमा हुए युवाओं के जोश व जज्बा ने बता दिया कि उन्हें बस एक मौके की दरकार है, जिसे मुहैया कराने में सरकार अब तक नाकाम रही है। इन युवाओं व उनके परिजनों ने जिन जनप्रतिनिधियों को वोट देकर सत्ता की ताकत दी, वे उन्हें देश सेवा का मौका दिलाने में विफल रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए लड़ी जा रही लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। भरोसा दिया कि सत्ता में लौटने के बाद युवाओं के लिए पुनः सेना भर्ती कराने का काम होगा, ताकि युवाओं को सेना में भर्ती का सपना पूरा हो सके। युवाओं को बेहतर शिक्षा एवं रोजगार मुहैया कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। पूर्व विधायक ने युवाओं को आश्वस्त किया कि अगले साल पुनः दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करेंगे, जिसमें 25 बालक एवं बालिकाओं को साइकिल तथा पांच-पांच युवक-युवतियों को मोटरसाइकिल प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही दौड़ में अव्वल आने वाले बालक एवं बालिकाओं को चार चक्का वाहन प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर रामजनम यादव, रमेश यादव, मेराज खान लड्डू, शाहआलम खान, जानकी यादव, सहरेआलाम खान, रामधनी यादव, संदीप गुप्ता, अखिलेश सिंह, सूर्यपाल सिंह, रजनीश सिंह, सुरेश यादव, रामदुलारे कनौजिया, महंगु राम आदि उपस्थित रहे। दौड़ प्रतियोगिता का संचालन आतिफ खान ने किया।
धानापुर ब्लॉक परिसर में गेस्ट हाउस का विधायक ने किया उद्घाटन, अब अतिथियों को ठहरे के लिए नहीं जाना होगा शहरों में
धानापुर, चंदौली
धानापुर तहसील निर्माण के वादे से मुकर रहे माननीय, 8 वर्षों से किया जा रहा वादा अब लग रहा छलावा
धानापुर, चंदौली
यूपी कॉलेज हत्याकांड में लेडी सिंघम का एक्शन, एडीसीपी नीतू कादियान की हुंकार के एक घंटे के भीतर हत्यारे गिरफ्तार
वाराणसी
धानापुर क्षेत्र के नेगुरा गांव में मनरेगा योजनांतर्गत मिनी स्टेडियम का हुआ निर्माण कार्य, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काट कर किया उद्घाटन
धानापुर, चंदौली
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूज उठा यूपी कॉलेज, दिनदहाड़े बीएससी के छात्र की गोली मार कर हत्या, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात छावनी में तब्दील कैंपस, छात्रों ने किया हंगामा
वाराणसी