हृदयगति रुकने से सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर का निधन
26 Dec 2025, 07:47 PM
जनपद गाजीपुर के सैनिकों के गांव के नाम से प्रसिद्ध गहमर (पकड़ी पट्टी) निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर श्रीनिवास उपाध्याय उर्फ एस.एन. उपाध्याय का गुरुवार को निधन हो गया।
सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर श्रीनिवास उपाध्याय की फाइल फोटो
बेधड़क News 24
गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के सैनिकों के गांव के नाम से प्रसिद्ध गहमर (पकड़ी पट्टी) निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर श्रीनिवास उपाध्याय उर्फ एस.एन. उपाध्याय का गुरुवार को निधन हो गया। वे अपने दाहिने आंख के ऑपरेशन के बाद वाराणसी के पाण्डेयपुर स्थित पूर्वांचल नेत्रालय में भर्ती थे।गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। श्रीनिवास उपाध्याय भारतीय सेना में लंबे समय तक सेवा दे चुके थे। सेना में रहते हुए उन्होंने कंबोडिया में भी तीन वर्षों तक अपनी सेवाएं दी थीं। वे अनुशासन, सादगी और देशभक्ति के लिए क्षेत्र में विशेष रूप से जाने जाते थे।परिवार में उनकी पत्नी सहित दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र कोलकाता रेलवे में कार्यरत है, जबकि छोटा पुत्र भारतीय सेना (इंडियन आर्मी) में अपनी सेवाएं दे रहा है। उनके निधन से गांव व क्षेत्र में शोक की लहर है।
धानापुर : यू-डायस में नाम जोड़ने के नाम पर एक हजार रुपये मांगने का आरोप, अभिभावकों में आक्रोश
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली