आज्ञात चार पहिया वाहन के धक्के से पुनवासी गुप्ता (56) की मौत, चार पुत्रियां और दो पुत्रों के सर से उठा पिता का हाथ, पत्नी गीता का रो रो कर बुरा हाल
08 Jan 2026, 03:07 PM
अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ की मौके पर ही मौत। चार पुत्रियां और दो पुत्रों के सर से उठा पिता का हाथ, पत्नी गीता का रो रो कर बुरा हाल।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
बेधड़क News 24
चहनियां (चन्दौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के बिसुनपुरवा (रानपुर) गांव के पास गुरुवार को फोरलेन हाइवे मार्ग पर तेज स्पीड में जा रही चार पहिया आज्ञात वाहन के धक्के से 56 वर्षीय पुनवासी गुप्ता की घटना स्थल पर ही तत्काल मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची बलुआ पुलिस ने चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहा डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए पीएम को भेज दिया। घटना की सूचना पर स्वजनों में कोहराम मच गया।
कल्याणपुर कला गांव निवासी पुनवासी गुप्ता चहनियां स्थित एक कबाड़ी के दुकान काम कर परिवार का जीवीकोपार्जन करते थे। गुरुवार को सकलडीहा से वापस अपने घर मोपेड वाहन गाड़ी से अपने घर को जा रहे थे। बिसुनपुरवा (रानेपुर) गांव के पास फोरलेन हाइवे मार्ग पर तेज स्पीड से जा रहे चार पहिया वाहन के धक्के से बाइक सहित सड़क पर गिर जाने से तत्काल मौत हो गयी। चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक पुनवासी के पुत्र पवन मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। जैसे ही मौत की ख़बर घर पर स्वजनों को मिली पत्नी गीता देवी, पुत्र पवन, पुत्रियां सुमन, सुषमा,पिंकी, रचना का रोकर बुरा हाल रहा।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली