राकेश रौशन दिव्यांग संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
27 May 2026, 04:10 PM
अपने मनोनयन से अभिभूत श्री रौशन ने कहा कि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने दी है, उसका बखूबी निर्वहन करूंगा। मालूम हो कि श्री रौशन को पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चार राजकीय पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जा चुका है,
राकेश रौशन
बेधड़क News 24
दिव्यांगों की संस्था एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटीज के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदेव प्रसाद ने किया मनोनयन
चंदौली। क्षेत्र के मारुफपुर गांव निवासी राकेश यादव रौशन को दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय संस्था एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटीज का उत्तर प्रदेश राज्य का प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यकारी) हरदेव प्रसाद ने बुधवार को इस आशय का एक पत्र जारी करके किया है। मालूम हो कि राकेश रौशन जिले के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता, दिव्यांग कार्यकर्ता और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगो का मतदान प्रतिशत बढ़वाने के लिए नामित दिव्यांग स्वीप आइकॉन हैं। इनके अथक प्रयासों से जिले में दिव्यांजनों ने अब तक के सर्वाधिक मतदान किए हैं। इनके द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल। मोटराईज्ड ट्राई साइकिल, कान की मशीन, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग पेंशन, रोजगार ऋण, शादी अनुदान आदि में व्यक्तिगत एवं जिला प्रशासन के द्वारा सहयोग किया जाता है। अपने मनोनयन से अभिभूत श्री रौशन ने कहा कि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने दी है, उसका बखूबी निर्वहन करूंगा। मालूम हो कि श्री रौशन को पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चार राजकीय पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जा चुका है, जिसमें दिव्यांगता के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण पुरस्कार रोल मॉडल अवॉर्ड वर्ष 2017 में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा दिया गया था। इसके अतिरिक्त देश भर की दिव्यांगता के क्षेत्र में सेवारत संस्थाओं द्वारा भी अब तक हजारों पुरस्कार और सम्मान मिल चुका है। वर्तमान में श्री रौशन आकाशवाणी वाराणसी में उत्तर प्रदेश के पहले कम्पीयर/ एनाउंसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राकेश रौशन के इस मनोनयन पर डॉ. संजय यादव, डॉ. नदीम अशरफ़, डॉ. राजेश निषाद, डॉ. डीआर यादव, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. विवेक सिंह, प्रधान ज्ञानी जैल सिंह, इरफान अहमद, जमा भाई, राजेश बीडीसी आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54 वां जन्मदिन बांसफोडवा बस्ती के लोगों के साथ मनाया
चहनियां, चंदौली
पौधे मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं - अरुण जायसवाल
चहनियां, चंदौली
थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने नशा मुक्ति अभियान के तहत ली शपथ, मानव जीवन में नशा से नुकसान को गिनाया
धानापुर, चंदौली
एनकाउंटर में ढेर असद की तरह हो बाकी हत्यारों का भी हाल, सूर्या की मां का आया पहला बयान; उठाई एक और बड़ी मांग
गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
हर्ष : आशुतोष सिंह (मिन्टू) बने ग्रामीण सत्ता पंचायतीराज संगठन के प्रदेश सचिव
चंदौली