चंदौली के राज सिंह यादव ने जिलेभर को किया गौरवान्वित, MCA में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर दो मेडल किया अपने नाम
28 Jul 2026, 04:53 PM
उनके पिता प्रदीप यादव किसान हैं। राज सिंह यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरिद्वार राय इंटर कॉलेज, कमालपुर (चंदौली) से प्राप्त की, जहाँ उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद के टॉप-10 मेधावी छात्रों में स्थान बनाया था। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से बी.एससी., बी.एड. एवं एम.सी.ए. की शिक्षा प्राप्त की
बेधड़क News 24
चंदौली। जिले के धानापुर विकास खंड के राज सिंह यादव को MCA में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर दो स्वर्ण पदक पुरस्कार मिला। ज्ञात हो कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में जनपद चंदौली के बहेरी गांव निवासी राज सिंह यादव को एम.सी.ए. में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर राज्यपाल द्वारा दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया। राज सिंह यादव को एक स्वर्ण पदक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तथा दूसरा सीताराम जिंदल फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया। उनके पिता प्रदीप यादव किसान हैं। राज सिंह यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरिद्वार राय इंटर कॉलेज, कमालपुर (चंदौली) से प्राप्त की, जहाँ उन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद के टॉप-10 मेधावी छात्रों में स्थान बनाया था। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से बी.एससी., बी.एड. एवं एम.सी.ए. की शिक्षा प्राप्त की। छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि ने जनपद चंदौली का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें लगातार शुभकामनाएँ मिल रही हैं।
चंदौली के राज सिंह यादव ने जिलेभर को किया गौरवान्वित, MCA में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर दो मेडल किया अपने नाम
चंदौली
गुरु पूर्णिमा को लेकर बाबा कीनाराम मठ में साफ सफाई अभियान हुआ तेज
चहनियां, चंदौली
बाटी चोखा की दावत के दौरान विद्युत कर्मी और एसडीओ में हुई तू तू मैं मैं
धानापुर, चंदौली
लुटेरों ने लिफ्ट मांगकर बाइक सवार की मोबाइल छीनी
धानापुर, चंदौली
जानलेवा हमला के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
सकलडीहा, चंदौली