{"time":1773913703098,"blocks":[{"id":"PkheFeiNDO","type":"paragraph","data":{"text":"चंदौली। चंदौली सदर कोतवाली के बनौली खुर्द गांव के पास पीडीडीयू-गया रेलखंड पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन आरओबी (रेलवे ब्रिज) का एक स्लैब ढलाई के दौरान बुधवार की देर शाम ढह गया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि, बड़ा हादसा होने से बच गया है। वहीं इसमें दो मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। घटना के बाद मौके से ठेकेदार और अन्य मजदूर भाग निकले। ग्रामीणों ने ओवरब्रिज