पिता प्रतापगढ़ में पुलिस सब इंस्पेक्टर और गृहणी मां का पूरा किया सपना

राहुल की इस उपलब्धि से परिवार तथा गांव में खुशी की लहर

धानापुर। होनहार बिरवान के होत चीकने पात। जी हां, इस कहावत को धानापुर विकास खंड अंतर्गत हिंगुतरगढ़ गांव के मौजा (रिठ्ठीपर) निवासी राहुल यादव ने चरितार्थ कर दिखाया है। राहुल का चयन भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में सीनियर इंजीनियर के पद पर हुआ है। जिसे लेकर परिवार तथा गांव में खुशी का माहौल है। दरअसल राहुल मैनपुरी राजकीय इंजीनियरिंग कालेज से बी-टेक करने के बाद अब कानपुर आईआईटी से एम टेक की पढ़ाई कर रहा था। राहुल की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही एसएस कॉन्वेंट स्कूल में हुई। जहां से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उसने बीएंडबी इंटरनेशनल स्कूल खरखोलिया से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी किया। वह बचपन से ही मेघावी तथा शिक्षा के प्रति समर्पित रहा। और घर का हर कार्य करते हुए पढ़ाई में अव्वल आता रहा। पिता बलवंत यादव प्रतापगढ़ जिले में पुलिस उपनिरिक्षक के पद पर कार्यरत है। दो भाई एक बहन में सबसे बड़े विनोद यादव भारतीय वायु सेना के तकनीकी विभाग में कार्यरत हैं। जबकि छोटी बहन कुमारी रीना यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएससी कर रही है। मां रेशमा देवी गृहणी के रूप में घर की जिम्मेदारियों निभा रही है।