पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजा रक्षासूत्र, बहनों ने जताया भाईचारा
28 Aug 2026, 10:20 PM
एकल अभियान संच प्रमुख अभय जायसवाल ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजा रक्षासूत्र
बेधड़क News 24
मिर्जापुर। रक्षाबंधन के अवसर पर एकल अभियान अदलहाट की ओर से थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई। एकल अभियान की बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। राखी बंधवाकर पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया।एकल अभियान संच प्रमुख अभय जायसवाल ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।एकल अभियान की बहन रीना पटेल ने बताया कि एकल अभियान पिछले 36 वर्षों से पंचमुखी शिक्षा एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य कर रहा है। इसी क्रम में रक्षाबंधन पर देश की सुरक्षा में जुटे जवानों और सुरक्षा कर्मियों के सम्मान में रक्षासूत्र बांधने का अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान उपनिरीक्षक अभयनारायण सिंह, विजय कुमार राय, अजय सिंह, विजय जायसवाल, आशीष,एकल विद्यालय की बहन नीलम, सुनीता, रिया, आरती व कविता समेत थाना परिवार के लोग मौजूद रहे।
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली