{"time":1786797953539,"blocks":[{"id":"UKmFsWIO1H","type":"paragraph","data":{"text":"चंदौली। शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धानापुर कस्बा स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब निर्धारित प्रोटोकॉल के बावजूद एडीएम न्यायिक रतन वर्मा समय से मौके पर नहीं पहुंचे। इससे नाराज शहीद स्मारक समिति और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ धरने पर बैठने की चेतावनी दे दी। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई और