बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के खिलाफ अदलहाट में प्रदर्शन, फूँका पुतला
29 Dec 2025, 05:24 PM
बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाना अत्यंत निंदनीय और मानवता के विरुद्ध: गौरीशंकर सिंह निर्दोष हिंदुओं की हत्या के दोषियों को मिले कड़ी सजा: राजन तिवारी
बांग्लादेश में हिन्दुओं के हत्या के विरोध में हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व में पुतला दहन करते लोग
बेधड़क News 24
(मिर्जापुर)। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे सुनियोजित हमलों और हाल ही में दीपू दास व अमृत मंडल की नृशंस हत्या को लेकर सोमवार को अदलहाट क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। हिंदू युवा वाहिनी के आह्वान पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वहां की प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जाना अत्यंत निंदनीय और मानवता के विरुद्ध है।राजन तिवारी ने कहा कि निर्दोष हिंदुओं की हत्या के दोषियों को जब तक कड़ी सजा नहीं मिलती, उनका विरोध जारी रहेगा।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की अपील की। विरोध प्रदर्शन में मुकेश सिंह,आलोक सिंह,सुनील सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
धानापुर : यू-डायस में नाम जोड़ने के नाम पर एक हजार रुपये मांगने का आरोप, अभिभावकों में आक्रोश
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली