मेगा शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा निराकरण - एसडीओ सुधीर कुमार
04 Aug 2026, 07:15 PM
शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगेगा।इसमें 5 अगस्त को अवाजापुर, 6 अगस्त को रमौली, 7 अगस्त को कमालपुर, 10 अगस्त को अवाजापुर,11 अगस्त को धानापुर, 12 अगस्त को रमौली, 13 अगस्त को कमालपुर, 14 अगस्त को अवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर बिजली मेगा कैंप लगाया जाएगा
बेधड़क News 24
कमालपुर। बिजली विभाग द्वारा बिल और बकाया देयों को दुरुस्त कराने के लिए परेशान उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन की ओर से 31 अगस्त तक विद्युत मेगा कैंप लगाने जा रहा है, जिसमें कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता अपने संबंधित उपकेंद्र पर अलग अलग तिथियों पर पहुंचकर बिजली बिलों में गड़बड़ी सहित अन्य समस्याओं का निदान कराकर लाभ उठा सकते हैं।एसडीओ उपखंड अधिकारी कमालपुर सुधीर कुमार ने बताया कि जो लोग बिजली बिल में गड़बड़ी से परेशान हैं, उनकी समस्या के समाधान के लिए बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उनकी शत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण इस मेगा कैंप में कर दिया जाएगा। इस शिविर में गलत बकाया बिल, नए संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बकाया बिल जमा करने से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगेगा।इसमें 5 अगस्त को अवाजापुर, 6 अगस्त को रमौली, 7 अगस्त को कमालपुर, 10 अगस्त को अवाजापुर,11 अगस्त को धानापुर, 12 अगस्त को रमौली, 13 अगस्त को कमालपुर, 14 अगस्त को अवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर बिजली मेगा कैंप लगाया जाएगा। उक्त तिथियों पर उपभोक्ता संबंधित उपकेंद्रों पर पहुंचकर बिजली से जुड़े अपनी समस्या का निदान करा सकते है।यह योजना 31 अगस्त तक विभिन्न बिजली उपकेंद्र पर अलग अलग तिथियों पर मेगा कैंप लगाया जाएगा।इसके बाद बकाया उपभोक्ताओं,कटीयामारो, अवैध कनेक्शनधारियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई किया जाएगा।
मेगा शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा निराकरण - एसडीओ सुधीर कुमार
कमालपुर, चंदौली
संत गुरु रविदास जी के 650वें जन्मोत्सव पर निकली कलश वंदन यात्रा का धानापुर पश्चिमी मंडल ने किया भव्य स्वागत
धानापुर, चंदौली
बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु तो नहीं बन जाएगा, चुनाव जीतते ही ऐसा क्यों बोले प्रशांत किशोर, पढ़िए पूरी रिपोर्ट बेधड़क न्यूज 24 पर
पटना, बिहार
बाल संस्कार वर्ग से बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का होगा संवर्धन
मिर्जापुर
स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 में प्रत्यंक्षा प्रथम, श्रीजल द्वितीय और अभिषेक ने पाया तृतीय स्थान, हुएं पुरस्कृत
धानापुर, चंदौली