VB-G RAM G योजना के शुभारंभ की तैयारियां तेज, धानापुर में बीडीओ ने की समीक्षा बैठक
01 Jul 2026, 10:18 PM
चंदौली जनपद के धानापुर विकास खंड में बीजी जीरामजी योजना के भव्य शुभारंभ को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बुधवार को खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की तथा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।
बेधड़क News 24
चंदौली। जनपद के धानापुर विकास खंड में बीजी जीरामजी योजना के भव्य शुभारंभ को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बुधवार को खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की तथा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।
बैठक में बीडीओ राकेश मिश्रा ने बताया कि डीसी मनरेगा आर.के. चतुर्वेदी के निर्देश पर बुधवार से बीजी जीरामजी योजना के प्रचार-प्रसार और शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीण श्रमिकों को अधिक रोजगार और बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब श्रमिकों को एक वर्ष में 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। साथ ही मनरेगा में जो मजदूरी 252 रूपये प्रतिदिन थी, वह अब बीजी जीरामजी योजना के तहत बढ़कर 300 रूपये प्रतिदिन हो जाएगी।
बीडीओ ने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को योजना की विशेषताओं और लाभों की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को धानापुर विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में बीजी जीरामजी योजना के शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए।
VB-G RAM G योजना के शुभारंभ की तैयारियां तेज, धानापुर में बीडीओ ने की समीक्षा बैठक
धानापुर, चंदौली
एस.एस कॉन्वेंट स्कूल की पूर्व छात्रा काजल ने रचा इतिहास, IIT ROORKEE में M.Tech हेतु हुई चयनित
धानापुर, चंदौली
धानापुर : चार वर्षों से फरार एक वारंटी अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे
धानापुर, चंदौली
विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने सहित अन्य जुर्म में 38 नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, धर पकड़ में जुटी पुलिस
धानापुर, चंदौली
चंदौली में ओवरलोड वाहनों पर टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन, 1 जुलाई से अवैध स्कूली बसों के खिलाफ चलेगा महाअभियान
चंदौली