प्रयागराज : किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
05 Jan 2026, 07:15 AM
कीडगंज थाना क्षेत्र में एक आईएएस के मकान को किराए पर ले कर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। रविवार को पुलिस रेड में 4 लड़कियां और 5 लड़के आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए।
बेधड़क News 24
प्रयागराज। कीडगंज थाना क्षेत्र में एक आईएएस के मकान को किराए पर ले कर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। रविवार को पुलिस रेड में 4 लड़कियां और 5 लड़के आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में थाने लेकर गई है। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह रैकेट कब से चल रहा था। इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कीडगंज की नई बस्ती में आईएएस वंदना त्रिपाठी का दो मंजिला मकान है। पिछले कई महीनों से इस मकान में लड़के लडकियों का आना-जाना लगा रहता था। रात में भी कई लोग आते-जाते थे। इस पर आसपास रहने वाले लोगों को शक हुआ। उन्होंने रविवार को कीडगंज थाना पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही रविवार दोपहर करीब 2 बजे थाना प्रभारी वरिंद्र सिंह और एसीपी राजीव यादव ने मकान पर छापा मारा। घर में छापा पड़ने का पता चलते ही अंदर मौजूद लड़के लड़कियों ने दरवाजा बन्द कर लिया और कई बार कहने के बावजूद नहीं खोला। इसके बाद पुलिसवालों ने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस जब अंदर पहुंची, तो अलग-अलग कमरों में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे। पुलिस को देखकर सभी आसपास खुद चादर या दूसरे कपड़ों से ढंकने लगे। पुलिस को कमरे के अंदर आपत्तिजनक सामान भी मिला। पुलिस ने 2 कमरों से 4 लड़कियों और 4 लड़कों को हिरासत में ले लिया। वहीं, बाहर बैठकर पहरेदारी कर रहे सरगना को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
पकड़े गए लोगों में मयंक कुशवाहा (19), अनुज मिश्रा (23), सैफुल सिद्दीकी (23), अतुल कुमार (35) सभी प्रयागराज के रहने वाले है।पुलिस के अनुसार सरगना का नाम सर्वेश द्विवेदी है। वह प्रयागराज में दरियाबाद के अतरसुइया का रहने वाला है। सर्वेश ने पुलिस को बताया-मैंने आईईआरएस अमिताभ शर्मा और आईएएस वंदना त्रिपाठी से 3 महीने पहले 15 हजार रुपए महीने किराए पर मकान लिया था। इसका मैंने एग्रीमेंट भी कराया था कि फैमिली के साथ रहूंगा। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्वेश 10-15 दिन के लिए अपने परिवार को इस घर में लेकर आया था। इसके बाद यहां संदिग्ध गतिविधियां शुरू हो गई। इससे मोहाने वालों को भी परेशानी हो रही थी। बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा था।
चंदौली : माहौल बिगाड़ने वालो पर साइबर सेल की पैनी नज़र, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक मुस्लिम युवक पर मुकदमा दर्ज
पीडीडीयू नगर, चंदौली
बंगाल में भाजपा की जीत एक बड़ी जन-प्रतिक्रिया - रत्नाकर सिंह
गोरखपुर
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में टॉप व प्रदेश में चौदहवां स्थान पाने वाली रेखा बिंद को युवा समाज सेवी दुर्गेश सिंह ने भिक्षाटन कर दिया 11 हजार का आर्थिक सहयोग
चंदौली
धानापुर में भू माफियाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, भाकपा (माले) ने जुलूस निकालकर जांच की मांग की
चंदौली
शादी का झूठा वादा करके शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सकलडीहा, चंदौली