चंदौली। जिले के धानापुर ब्लॉक नहर के पास स्टडी प्वाइंट कोचिंग परिसर मे रविवार को स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्यंछा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें मुख्य अतिथि सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह 'डब्लू' ने साइकिल पुरस्कार प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में श्रीजल यादव ने द्वितीय और अभिषेक नारायण ने तृतीय स्थान हासिल किया। टॉप टेन में प्रतीक्षा कुमारी और सुप्रिया को मोमेंटो तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज सिंह 'डब्लू' ने आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं क्षेत्र के मेधावी बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर और उचित मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य महंगू राम ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों में सामान्य ज्ञान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं क्षेत्र के बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर देती हैं। डॉ. एम.के. बिंद ने मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि बचपन से सामान्य ज्ञान की जानकारी होना आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी सहायक होता है। उन्होंने चंदन सर के प्रयासों की सराहना की और कहा कि उनके प्रयास से क्षेत्र के मेधावी बच्चों को आगे बढ़ने और परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर डॉ. अश्विनी, डॉ. इंद्रजीत, सहंगू राम, डॉ. सुरेश राम, डॉ. रमेश भारती, डॉ. मुकेश मौर्य, सुनील पांडे (भावी प्रधान), रामजी कुशवाहा (धानापुर प्रधान), शेषनाथ, महेश शिवमिश्रा, अंजनी सिंह (जिला पंचायत सदस्य), गुड्डू सिंह (प्रधान), अनिल यादव कृष्णा, डॉ. एम.के. बिंद (जिला पंचायत सदस्य), आकाश, विपुल, अमित सर, शिवप्रकाश सर, नीलकमल सर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।