धानापुर। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ के मार्स ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रहलादपुर के ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह 'मिन्टू' को बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनील राजभर तथा आईएएस अधिकारी सौम्या पांडेय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।ग्राम पंचायत प्रहलादपुर, विकास खंड धनापुर, जनपद चंदौली के ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह 'मिन्टू' ने क्षेत्र में बाल श्रम की रोकथाम, बच्चों को विद्यालयों में नामांकित कराने तथा शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। उनके इन प्रयासों को देखते हुए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।सम्मान प्राप्त होने पर ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह 'मिन्टू' ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें बाल श्रम से मुक्त कर बेहतर भविष्य प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने इस सम्मान को ग्राम पंचायत के सभी नागरिकों और सहयोगियों को समर्पित किया। क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

खबर अंग्रेजी में..

Dhanapur:- On the occasion of International Day Against Child Labor, Village Head Ashutosh Singh "Mintu" of Gram Panchayat Prahladpur was honored for his outstanding work under the Child Labor Free Campaign at a state-level program held at the Mars Auditorium of the Indira Gandhi Foundation, Lucknow.At the program, Labor and Employment Minister Anil Rajbhar and IAS officer Soumya Pandey of the Uttar Pradesh Government honored him with a certificate and a memento.Gram Head Ashutosh Singh "Mintu" of Gram Panchayat Prahladpur, Development Block Dhanapur, Chandauli District, has made significant efforts to prevent child labor in the area, enroll children in schools, and increase awareness about education. In recognition of his efforts, he was honored at the state level.Upon receiving the honor, Village Head Ashutosh Singh "Mintu" stated that connecting children to education and freeing them from child labor and providing them with a better future is society's collective responsibility. He dedicated this honor to all the citizens and associates of the Gram Panchayat. The residents of the area and public representatives have expressed happiness over his achievement and have wished him well.