पुलिस ने 6 मोबाइल बरामद कर वास्तविक मालिकों को सौंपे
10 Feb 2026, 11:17 PM
उन्होंने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाने में सूचना दें तथा सीईआईआर पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराएं
बेधड़क News 24
धानापुर। थाना धानापुर पुलिस ने गुम/चोरी हुए 6 अदद मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,16,500 रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ितों की तहरीर पर संबंधित मुकदमे पंजीकृत कर मोबाइलों को सीईआईआर पोर्टल पर ट्रैकिंग हेतु अपलोड किया गया था। पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना धानापुर पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से मोबाइलों को ट्रेस कर सफलतापूर्वक बरामद किया। बरामद मोबाइलों में वीवो, रेडमी, ओप्पो एवं मोटोरोला कंपनियों के फोन शामिल हैं, जिन्हें सत्यापन के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा गुम/चोरी मोबाइलों की बरामदगी के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाने में सूचना दें तथा सीईआईआर पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराएं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, कांस्टेबल अनुराग गुप्ता एवं कांस्टेबल महेश तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली