मोहरगंज में हुए बम ब्लास्ट के 50 हजार इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा
14 Jan 2026, 12:05 PM
मोहरगंज स्थित खुशबू किन्नर के घर ब्लास्ट करने वाला 50 हजार का आरोपी बीते सोमवार की देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इनामी बदमाश को बलुआ और धीना पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए बहोरा चंदेल स्टेशन के समीप पकड़ा।
बेधड़क News 24
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज स्थित खुशबू किन्नर के घर ब्लास्ट करने वाला 50 हजार का आरोपी बीते सोमवार की देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इनामी बदमाश को बलुआ और धीना पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए बहोरा चंदेल स्टेशन के समीप पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के पास से असलहा और जिलेटिन छड़ बरामद किया। आरोपी को संबंधित धाराओं में पुलिस ने जेल भेज दिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज की रहने वाली खुश्बू किन्नर की हत्या का प्रयास करने की नियत से मकान के पिछले हिस्से में बीते 21 दिसंबर की देर रात ब्लास्ट कर दिया गया था।
जिसमें दो दर्जन से अधिक की संख्या में सो रही किन्नर बाल बाल बच गई, लेकिन तीन किन्नर चोटिल हो गई। घटना के बाद खुशबू किन्नर की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। इस दौरान घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है, लेकिन सराय गांव निवासी अभिषेक सिंह टिक्कू और विशाल सिंह फरार हो गये। पुलिस दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार इनाम घोषित किया था। इसके बाद इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार कर दी गई। इस क्रम में पुलिस दोनों इनामी बदमाशों को सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी दौरान बीते सोमवार की देर रात सूचना मिली कि अभिषेक सिंह बहोरा चंदेल स्टेशन के समीप है और भागने के फिराक में है। इसके बाद बलुआ और धीना थाने की फोर्स घेराबंदी कर इनामी बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से जिलेटिन छड़, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि अभिषेक सिंह उर्फ टिक्कू ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर खुशबू किन्नर को मारने की नियत से मकान में ब्लास्ट किया था। घटना के बाद बिहार भागकर छिप गया था। जिलेटिन छड़ की व्यवस्था विकास ने किया था। पुलिस टीम में बलुआ एसओ अतुल कुमार, धीना एसओ भूपेंद्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक अंनत कुमार भार्गव, सुभाष राम गौतम, सिपाही बंटी सिंह, जलभरत यादव, दीपचंद्र गिरी, अनुराग सिंह, अनुज वर्मा, कृष्णा यादव आदि शामिल रहे।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली