सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में बीते बुधवार को खेत से घर जाते समय रास्ते में पुरानी रंजीश को लेकर फावड़ा से प्रहार कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शुक्रवार को जानलेवा हमले में वाछित तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार की पुलिस ने न्यायालय से जेल भेज दिया। पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मची हुई है।पुरानी रंजीश को लेकर हरिहरपुर गांव के राहुल,रविन्द्र और राधेश्याम ने बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे खेत से लौटते समय रामप्रवेश सहित दो लोगों को फावड़ा छीनकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। तीनो हमलावर अभियुक्तों ने घायलों को अधमरा होने पर भाग गये थे। घटना को लेकर केातवाली पुलिस ने विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर तीनों आरोपियों को हरिहरपुर गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,दरोगा दिनेश राम,रोहित गौंड,शब्बीर अहमद,शुभम शर्मा,सुधाकर पांडेय सहित अन्य रहे।