पीडीए जन पंचायत में सपा ने बुलंद की लोकतंत्र बचाने की आवाज
12 Oct 2026, 06:43 PM
कौड़िया कला रस्तोगिया में जुटे सपा नेता और कार्यकर्ता, एमएलसी चुनाव के लिए बनी रणनीति,बिरहा गायन ने बांधा समां
पीडीए जन पंचायत को संबोधित करते कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक यादव
बेधड़क News 24
पीडीए जन पंचायत में सपा ने बुलंद की लोकतंत्र बचाने की आवाज
कौड़िया कला रस्तोगिया में जुटे सपा नेता और कार्यकर्ता, एमएलसी चुनाव के लिए बनी रणनीति,बिरहा गायन ने बांधा समां
अदलहाट। समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को 399-मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के कौड़िया कला रस्तोगिया में पीडीए जन पंचायत आयोजित की गई। इसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ का नारा बुलंद किया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की।कार्यक्रम का शुभारंभ सपा संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राममनोहर लोहिया के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया।पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल ने कहा कि पिछले चुनाव में संबंधित क्षेत्रों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को करीब 40 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाकर पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए काम करना होगा।सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि पीडीए का उद्देश्य शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों सहित समाज के सभी उपेक्षित लोगों को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज करने तथा सेक्टर अध्यक्षों को अपने-अपने बूथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ मजबूत होगा, तभी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। संपर्क, संवाद और मतदान के सूत्र को अपनाकर चुनाव में सफलता हासिल की जा सकती है।जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह पटेल ने भाजपा सरकार पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने और प्रत्येक व्यक्ति को 15 लाख रुपये देने जैसे वादों से जनता को निराशा हुई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए समाजवादी पार्टी को भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ने वाला विकल्प बताया।एमएलसी प्रतिनिधि शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि पीडीए जन पंचायत का उद्देश्य वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ जनसमर्थन जुटाना और समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के समर्थन में घर-घर जाकर संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आठ जनपदों की 52 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क के जरिए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाना होगा।कार्यक्रम में गायक सिद्धांत यादव ने अपने गीत ‘अंधेरी रात है, दिया जलाए रखना, 27 में अखिलेश यादव आने वाले हैं, माहौल बनाए रखना’ के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। वहीं, बिरहा गायक रणजीत यादव के नेतृत्व में प्रस्तुत बिरहा ने लोगों का मनोरंजन किया और कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।जन पंचायत में मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष शैलेश पटेल, जिला सचिव प्रमोद सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव वंदना सिंह पटेल, मड़िहान विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रविंद्र बहादुर पटेल, विजय कुमार यादव, भृगुनाथ सिंह, पारस यादव, चंद्रभूषण सिंह और राजेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन मड़िहान विधानसभा के आंशिक प्रभारी विजय कुमार यादव ने किया। आयोजक एवं सपा जिला सचिव प्रमोद सिंह पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली