आसमान में फाइटर विमानों की उड़ान देख लोगो में विस्मय और उत्सुकता
11 Jul 2026, 01:40 PM
प्रशासन की ओर से भी किसी प्रकार की चिंता या आपात स्थिति की सूचना नहीं दी गई है। ऐसे में नागरिकों से अपील की जाती है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
बेधड़क News 24
चंदौली। शनिवार दोपहर को वाराणसी और चंदौली के आसमान में तेज़ आवाज़ के साथ वायु सेना के फाइटर विमानों की उड़ान दिखाई देने से लोगों में कौतूहल का माहौल बन गया। कई स्थानों पर नागरिक घरों की छतों और खुले मैदानों में निकलकर विमानों को देखने लगे। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने वीडियो और तस्वीरें साझा कीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फाइटर विमान काफी कम समय के अंतराल में कई बार आसमान में उड़ान भरते दिखाई दिए। उनकी तेज़ गर्जना दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में जिज्ञासा और चर्चा का विषय बना रहा। जानकारों का मानना है कि इस प्रकार की उड़ानें नियमित सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण या परिचालन गतिविधियों का हिस्सा हो सकती हैं। हालांकि, इस संबंध में किसी भी आधिकारिक एजेंसी द्वारा तत्काल कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
निदिलपुर में युवा मंच के तत्वावधान में भव्य छठ महापर्व का आयोजन, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
धानापुर, चंदौली
आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को पटखनी, भारत ने 9वीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप
दिल्ली
बाल दिवस : मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, स्टॉल लगाकर सीखा व्यापार का हुनर
धानापुर, चंदौली
भाग 2 :- नाबालिक कार्तिक की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बाल श्रम कानून का खुला उल्लंघन, प्रधान के साथ-साथ फ्रेंचाइजी और ठेकेदार पर भी FIR की मांग
धानापुर, चंदौली
चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होगी सूर्य उपासना ; 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा समापन
चंदौली