गंगा में डूबा युवक के तलाश में स्थिरता बरतने पर लोगो में आक्रोश,धानापुर-चहनियां मुख्य मार्ग पर चक्का जाम
12 May 2026, 01:31 PM
गंगा नदी में डूबे युवक मंगल यादव की 24 घंटे बाद भी तलाश नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को ग्राम प्रधान मनोज उपाध्याय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धानापुर-चहनिया मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण मौके पर उपजिलाधिकारी सकलडीहा सहित उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जबकि नायब तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक उन्हें मनाने में।
बेधड़क News 24
धानापुर। गंगा नदी में डूबे युवक मंगल यादव की 24 घंटे बाद भी तलाश नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को ग्राम प्रधान मनोज उपाध्याय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धानापुर-चहनिया मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण मौके पर उपजिलाधिकारी सकलडीहा सहित उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जबकि नायब तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक उन्हें मनाने में।
ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार तलाश अभियान चला रही है, लेकिन अब तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। टीम द्वारा असमर्थता जताए जाने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। चक्काजाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करती रही।
ज्ञात हो कि बुद्धपुर गांव निवासी मंगल यादव (18) पुत्र किशुनदेव यादव सोमवार की सुबह अपने तीन साथियों के साथ भैंस लेकर गंगा नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान सभी युवक तैरकर गंगा नदी पार करने लगे। कुछ दूर जाने के बाद वे तेज धारा की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि मंगल गहरे पानी में डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना की सूचना पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने नाव और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरु कराई थी। बाद में एसडीआरएफ/एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया, लेकिन देर शाम तक युवक नहीं मिल सका।
प्रदेश महामंत्री बनने पर दिलीप पटेल से मिले भाजपा मंडल नरायनपुर के मीडिया प्रभारी
मिर्जापुर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
मिर्जापुर
अग्निवीर में चयन होने के बाद गांव लौटे सत्यम प्रजापति का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
धानापुर, चंदौली
भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए निकला कैंडिल मार्च, न्याय की उठी मांग
मिर्जापुर
भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए 24 जून को निकलेगा कैंडिल मार्च
मिर्जापुर