भाग 2 - राजवाहा में नाली का निकासी करने पर किसानों में आक्रोश, सिंचाई विभाग अनजान
28 Jan 2026, 10:31 AM
राजवाहा, बाहों में नाली का निकासी करना बिल्कुल गलत है। नाली निर्माण को तत्काल रोक जाना चाहिए। मेरे द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी और जिला पंचायत को नोटिस जारी किया गया है - वीरेंद्र, जिलेदार, मथेला - चंदौली
बेधड़क News 24
चंदौली। जिले के धानापुर विकास खंड अंतर्गत हिंगुतरगढ़ (बनवा) गांव में जिला पंचायत से ढक्कनदार नाली का निर्माण हो रहा है। जिसका निकासी कोलपुर नहर से जुड़ी किशुनपुरा गांव के हेड से करी गांव में गई राजवाहा में होगा। एक तरफ नाली निर्माण को लेकर स्थानीय (बनवा) के लोगों में खुशी है तो वहीं दूसरी तरफ ठेकेदार के दोहरी सोच का शिकार होते किसानों के चेहरों पर उदासी छाई है। आलम यह है कि सरकारी तंत्र के खिलाफ किसान मुखर हो कर आवाज तक नहीं उठा सकते। किसानों ने सिंचाई विभाग का ध्यान केंद्रित कराते हुए मांग किया है कि नाली निर्माण का कार्य तत्काल रोक जाए। अन्यथा इसमें बहने वाले पानी से जल प्रदूषित होगा और हमारी उपजाऊ जमीन दूषित होगी। जिससे फसलों की गुणवत्ता और मिट्टी की उर्वरता होगी। स्थानीय रिसाव, कचरा और वनस्पति के कारण राजवाहा की वहन क्षमता कम होजाएगी।
राजवाहा, बाहों में नाली का निकासी करना बिल्कुल गलत है। नाली निर्माण को तत्काल रोक जाना चाहिए। मेरे द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी और जिला पंचायत को नोटिस जारी किया गया है - वीरेंद्र, जिलेदार, मथेला - चंदौली
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली