मनियारपुर में डॉ. अम्बेडकर की टूटी प्रतिमा पर आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
07 Mar 2026, 06:34 PM
दोषियों पर कार्रवाई और प्रतिमा के पुनर्निर्माण की मांग, कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
बेधड़क News 24
चन्दौली। जनपद के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के मनियारपुर ग्राम सभा में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर की टूटी प्रतिमा को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर ग्राम सभा मनियारपुर निवासी रोहित तिवारी ने तहसील दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी सकलडीहा को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द प्रतिमा के पुनर्निर्माण और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि गांव में स्थापित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। काफी समय बीत जाने के बावजूद अभी तक न तो प्रतिमा का पुनर्निर्माण कराया गया है और न ही दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की गई है, जिससे गांव के लोगों में भारी नाराजगी है।रोहित तिवारी ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर कुछ लोग केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें प्रतिमा के सम्मान से कोई मतलब नहीं है, बल्कि वे केवल वोट की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और डॉ. अम्बेडकर जी की प्रतिमा का जल्द से जल्द सम्मानपूर्वक पुनर्निर्माण कराया जाए। रोहित तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली