युवा उद्यमित विकास शीर्षक से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर किया प्रतिभाग
27 Apr 2026, 02:25 PM
कार्यकाल में लगभग १०० की संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय प्रतिभाग किया साथ ही १५ की संख्या में टीम बनाकर बिज़नेस योजना बनाने हेतु अपना पंजीकरण कराया। कार्यशाला का संचालन लल्लन भारती ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.प्रशांत मिश्रा ने किया।
बेधड़क News 24
धानापुर। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को युवा उद्यमित विकास शीर्षक से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास कुमार (प्रोग्राम मैनेजर, आविष्कार फाउंडेशन,मुंबई) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ.संदीप कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा किए। जिसके बाद मुख्य वक्ता सिद्धान्त राज ने युवा विद्यार्थियों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करते हुए समूह स्तर पर नवाचारी बिज़नेस प्लान तैयार करने हेतु उन्हें प्रेरित किया। वहीं अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य प्रो. डॉ. ध्रुव भूषण सिंह ने कार्यशाला की प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त करते हुए उद्यमिता की तरह विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया। इस कार्यशाला में लगभग १०० की संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय प्रतिभाग किया साथ ही १५ की संख्या में टीम बनाकर बिज़नेस योजना बनाने हेतु अपना पंजीकरण कराया। कार्यशाला का संचालन लल्लन भारती ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.प्रशांत मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. शिवप्रताप सिंह, डॉ.मिथिलेश सिंह, आदित्य, गोविंद मौर्य एवं अन्य गणमान्य प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली