राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय कार्यक्रम हुआ आयोजित
12 Feb 2026, 07:22 PM
महाविद्यालय के भूगोल प्रवक्ता डाo गोविन्द नारायण ने कहा कि योजना के द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से आप सभी को समाज और राष्ट्र की भावना से जोड़ने का एक सशक्त भूमिका प्रदान करता है
बेधड़क News 24
चहनियां (चन्दौली)। क्षेत्र के रामगढ़ स्थित लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस इकाई के द्वितीय एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय योजना के कार्यक्रम अधिकारी डाo सर्वेश कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान का महत्व और विशेष गहन पुनरीक्षण की भूमिका विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान का महत्व और विशेष गहन परिचय पुनरीक्षण (एसाईआर) की भूमिका पर अपने विचार में कहा कि लोकतंत्र का मुख्य आधार स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान ही होता है, जिससे शासन प्रणाली में जन भागीदारी सुनिश्चित होती है । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के भूगोल प्रवक्ता डाo गोविन्द नारायण ने कहा कि योजना के द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से आप सभी को समाज और राष्ट्र की भावना से जोड़ने का एक सशक्त भूमिका प्रदान करता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा०विनय कुमार सिंह, डा०रितेश गुप्ता, डा० विनय कुमार राय, रितेश पांडेय, रफतजहां, बिंदु श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह, सहित सजवंत, प्रेमचंद, रामदुलार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली