{"time":1781098116735,"blocks":[{"id":"Q9WwMoo2Tz","type":"paragraph","data":{"text":"चंदौली। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में चल रहे समेकित जन कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत ग्राम सभाओं की बैठकें आयोजित कर मलिन बस्तियों में संवाद स्थापित किया गया तथा “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जन समस्या समाधान शिविर लगाए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने