प्रहलादपुर ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह “मिंटू” के पहल पर दो विक्षिप्त महिलाओं को आश्रय स्थल भेजा गया
16 Mar 2026, 03:03 PM
दोनों महिलाओं को आश्रय स्थल “अपना घर” भेजने की व्यवस्था कराई, जहां उनकी समुचित देखभाल, भोजन और रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
बेधड़क News 24
धानापुर। समाजसेवी एवं प्रहलादपुर ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह “मिंटू” ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कस्बे में वर्षों से इधर-उधर भटक रही दो विक्षिप्त महिलाओं को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की सराहनीय पहल की।बताया जाता है कि ये दोनों महिलाएं लंबे समय से कस्बे में विक्षिप्त अवस्था में घूम रही थीं। उनकी स्थिति ऐसी थी कि उन्हें न तो ठीक से भोजन मिल पा रहा था और न ही रहने का कोई ठिकाना था। इस स्थिति को देखते हुए ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह “मिंटू” ने आगे बढ़कर पहल की और दोनों महिलाओं को आश्रय स्थल “अपना घर” भेजने की व्यवस्था कराई, जहां उनकी समुचित देखभाल, भोजन और रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे कार्य दूसरों के लिए भी प्रेरणा का काम करते हैं। अब दोनों महिलाओं को सुरक्षित वातावरण में देखभाल और सहारा मिल सकेगा।
सांसद वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति "दिशा" की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न, सांसद ने विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
चंदौली
लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी - एसडीएम कुंदन राज कपूर
सकलडीहा, चंदौली
धानापुर :- अनवरत चल रहे इलाजों और दवाइयों के बोझ से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
धानापुर, चंदौली
ग्रामीणो की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने तालाब व गांव का किया निरीक्षण
चहनियां, चंदौली
धानापुर में फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड मनीष मिश्रा गिरफ्तार, भू-माफियाओं में मचा हड़कंप
धानापुर, चंदौली