नव वर्ष प्रतिपदा के पूर्व संध्या पर स्वयंसेवकों ने निकाली पथ संचलन, राष्ट्र प्रेम स्वयंसेवकों के गुट्टी में है - डॉ. अनिल जी
18 Mar 2026, 11:07 PM
नव वर्ष प्रतिपदा के पूर्व संध्या पर स्वयंसेवकों ने निकाली पथ संचलन, उनको सम्बोधित करते हुए डॉ अनिल जी ने कहा कि राष्ट्र प्रेम स्वयंसेवकों के गुट्टी में है। स्वयंसेवकों से कहा नेतृत्व करने के लिए मुद्दों को पकड़िए।
बेधड़क News 24
धानापुर। कस्बा स्थित माया मंगलम वाटिका में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नव वर्ष प्रतिपदा के पूर्व संध्या पर पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला गया। जिसका शुभारंभ डॉ अनिल जी विभाग संयोजक सामाजिक सद्भाव काशी विभाग, रविशंकर जी खंड संघचालक, नंदलाल जी जिला सह कार्यवाह द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता, केशव बलिराम हेडगेवार और माधव सदाशिवराव गोलवलकर के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद सैकड़ों स्वयंसेवकों ने धानापुर कस्बा में पथ संचालन निकाली, जो माया लान से रामलीला चबूतरा होते हुए हीरो मार्केट से आजाद मार्केट होते हुए सिंह बाजार से थाना चौराहा होते हुए पुनः माया लान में समाप्त हुई। जगह-जगह कस्बावासियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की।
स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल जी ने कहां की हिन्दू नव वर्ष, जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। क्योंकि इस दिन संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था और इस दिन से ही नए विक्रम संवत वर्ष की शुरुआत होती है। यह दिन भारतीय संस्कृति में नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता, कुटुंब भाव, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, स्वदेशी का आग्रह एवं नागरिक कर्तव्य बोध का पालन करें। उन्होंने कहा कि संघ का एक मात्र तंत्र शाखा है। राष्ट्र प्रेम स्वयंसेवकों के गुट्टी में है, भारत माता के लिए स्वयंसेवक अपना सब कुछ नौछावर कर देता है। इस अवसर पर सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली