अटल जी की जयंती पर मड़िहान विधायक ने जरूरतमंदों को बांटे 245 कंबल
25 Dec 2025, 03:46 PM
विधायक ने जरूरतमंदों को बांटे 245 कंबल,अटल जी के जयंती पर हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम
मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल गरीबों को कम्बल वितरित करते हुए
बेधड़क News 24
अदलहाट (मिर्जापुर)। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती गुरुवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पथरौरा ग्राम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ने निर्धन एवं असहाय लोगों के बीच 210 कंबलों का वितरण किया। इसी कड़ी में श्रुतिहार ग्राम में भी समाजसेवी ग्राम प्रधान संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में 35 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्चन के साथ हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा और गरीबों के उत्थान में समर्पित कर दिया। विधायक ने अटल जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड और एनएच-2 जैसे फोरलेन सड़कों का जाल उन्हीं की देन है। उन्होंने उस दौर में धारा 370 हटाने का संकल्प लिया था जब संसद में पार्टी के मात्र दो सांसद थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अटल जी के विकसित भारत का सपना साकार हो रहा है और भारत विश्व पटल पर तकनीकी रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पथरौरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय श्रीवास्तव व भाजपा नेता राजन तिवारी के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया गया। कंबल पाने वालों में प्रमुख रूप से मचालू, रामजतन, गुलाब, रामधनी, खुशबू, जानिब, जेनिया, आशा, जुलेफाकर अंसारी व सायरा बानो शामिल रहीं। इस दौरान भाजपा नेता अजय सिंह, लक्ष्मण सिंह, मोती सिंह, चंद्रभूषण उर्फ पप्पू, घनश्याम सिंह, विपुल सिंह,किशोरी व देवी सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली