सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
05 Jan 2026, 02:39 PM
सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन जीवन के लिए अनिवार्य: प्रो. सुरेंद्र
लालता सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा की शपथ लेतीं छात्राएं व शिक्षक
बेधड़क News 24
(मिर्जापुर)। लालता सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, अदलहाट में सोमवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार 'सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान' के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प लिया।मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी और उनका कड़ाई से पालन करना नितांत अपरिहार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यातायात नियमों के प्रति सजगता अपनाकर ही हम समाज में होने वाली बड़ी जन-धन की हानि को रोक सकते हैं। अनुशासन ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का एकमात्र उपाय है।छात्राओं को किया जागरूककार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी डॉ. प्रेमलता लाल ने छात्राओं को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी इस संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।शपथ से हुई शुकार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक शपथ ग्रहण से हुई, जिसमें प्राचार्य सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में छात्राओं ने यातायात नियमों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. हेरंब पांडेय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली