वेतन नहीं तो काम नहीं : डबरिया पैगापर पावर हाउस के संविदा कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान
18 Aug 2026, 11:16 AM
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक जुलाई माह का बकाया वेतन उनके खातों में नहीं पहुंचता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों और संबंधित कंपनी प्रबंधन से तत्काल वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। वेतन भुगतान को लेकर कर्मचारियों की इस चेतावनी से पावर हाउस के कार्य संचालन पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
बेधड़क News 24
चन्दौली। धानापुर क्षेत्र में जुलाई माह का वेतन अब तक न मिलने से डबरिया पैगापर पावर हाउस के संविदा कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 18 अगस्त 2026 को वे पावर हाउस परिसर में बैठकर वेतन भुगतान की मांग करेंगे तथा वेतन मिलने तक न तो हाजिरी लगाएंगे और न ही कोई कार्य करेंगे। डबरिया पैगापर जुलाई माह का वेतन लंबित रहने के विरोध में डबरिया पैगापर पावर हाउस के संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक आंदोलन का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो रहा है। कर्मचारियों के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को सभी संविदा कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर बैठकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे और वेतन मिलने तक कार्य का बहिष्कार करेंगे। विरोध में शामिल कर्मचारियों में कैलाश नाथ, इन्द्रजीत यादव, राजेश यादव, रविशंकर यादव ,मुन्ना राय, संजीव कुमार, बृजेश पांडेय छोटे पांडे, धनंजय पाण्डेय, छोटेलाल, मदन सिंह, दीपु यादव, आशिष सिंह, भानु कुमार, अशोक, संजय, प्रकाश, हरिशचन्द्र तथा हरेंद्र यादव सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक जुलाई माह का बकाया वेतन उनके खातों में नहीं पहुंचता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों और संबंधित कंपनी प्रबंधन से तत्काल वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। वेतन भुगतान को लेकर कर्मचारियों की इस चेतावनी से पावर हाउस के कार्य संचालन पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अब सभी की निगाहें विभागीय अधिकारियों के अगले कदम पर टिकी हैं।
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली
हिंगुतरगढ़ पंचायत भवन में ताला बन्द, पंचायत सहायक गायब
धानापुर, चंदौली
जन्मोत्सव के अंतिम दिन आस्था वानों का उमड़ा जनसैलाब, लाखो की संख्या में लोगो ने किया दर्शन पूजन, मांगी मनोकामनाएं
चहनियां, चंदौली