नीति आयोग की टीम ने प्रहलादपुर गांव का किया निरीक्षण, विकास कार्यों का किया भूरी भूरी प्रशंसा
26 Feb 2026, 12:38 PM
प्रहलादपुर का विकास कार्य एवं जनहित योजनाएं अत्यंत उत्कृष्ट हैं। विशेष रूप से कम्पोजिट विद्यालय के शौचालय की गुणवत्ता देखकर वे अत्यंत प्रसन्न हुए और इसे अब तक का सबसे बेहतर कार्य बताया।
बेधड़क News 24
धानापुर। नीति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली की टीम ने प्रहलादपुर गांव का निरीक्षण किया। टीम में नीति आयोग के प्रतिनिधि शिवम मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, बीडीओ अमित कुमार, एबीएसए अवधेश सिंह सहित जिले के समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा गांव में संचालित विभिन्न विकास एवं जनहितकारी कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया गया। इसमें कम्पोजिट विद्यालय, विद्यालय शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, नाली व सी.सी. सड़क निर्माण कार्य शामिल रहे।निरीक्षण के उपरांत नीति आयोग के प्रतिनिधि शिवम मिश्रा ने प्रहलादपुर गांव के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब तक जिन गांवों का निरीक्षण किया गया है, उनमें प्रहलादपुर का विकास कार्य एवं जनहित योजनाएं अत्यंत उत्कृष्ट हैं। विशेष रूप से कम्पोजिट विद्यालय के शौचालय की गुणवत्ता देखकर वे अत्यंत प्रसन्न हुए और इसे अब तक का सबसे बेहतर कार्य बताया।
हिंगुतरगढ़ के अंकित गोंड ने नौसेना (अग्निवीर) परीक्षा में मारी बाजी
धानापुर, चंदौली
धराव इंटर कॉलेज के छात्र चंदन समीर का एमबीबीएस में चयन, गांव में खुशी
धानापुर, चंदौली
सकलडीहा के बाद धानापुर ब्लॉक के पंचायत सहायकों पर गिर सकती है गाज, कही ताला बंद तो कोई सरकारी कार्यों को छोड़ निजी विद्यालय में दे रहा शिक्षा
चंदौली
तीज पर सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें, पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत
चंदौली
युवाओं को भ्रमित करने की कोशिशों से सावधान रहें : सुशील सिंह
धानापुर, चंदौली